Posts

Showing posts from June, 2020

अमेरिका-इज़रायल के लिए काम करने वाले जासूस को फांसी देने जा रहा है ईरान?

Image
अमेरिका-इज़रायल के लिए काम करने वाले जासूस को फांसी देने जा रहा है ईरान? ये कहानी है साल 1957 में पैदा हुए एक लड़के की. वो लड़का, जो ईरान के पूर्वी हिस्से में बसे एक छोटे से गांव ‘राबोर’ का रहना वाला था. वो बस 13 साल का था, जब एक दिन उसे अपने पिता के खेत, अपना गांव, सब छोड़कर पास के शहर में मज़दूरी के लिए जाना पड़ा. मज़दूरी इसलिए ताकि वो अपने किसान पिता को गिरफ़्तार होने से बचा सके. उस पिता को, जिन्होंने खेती के वास्ते सरकार से कुछ कर्ज़ तो लिया, मगर कर्ज़ लौटा नहीं पाए. इसी कर्ज़ के कारण उस लड़के ने ख़ुद स्कूल जाने की उम्र में एक स्कूल की कन्स्ट्रक्शन साइट पर ईंट-गारा उठाया. महीनों तक उसने यूं ही मज़दूरी की और अपने परिवार का कर्ज़ा उतारा. जब अमेरिका ने लोकतांत्रिक सरकार गिरवाई… हालात ऐसे थे कि बड़ी मुश्किल से हाई स्कूल तक पढ़ाई हो पाई. मगर स्कूली तालीम की ये कसर भविष्य चमकाने के उसके सपनों के आड़े नहीं आई. क्यों? क्योंकि उन दिनों ईरान में भविष्य बनाने के लिए तालीम से कहीं ज़्यादा ज़रूरत थी सत्ता-विरोधी गुस्से की. इस गुस्से के दो निशाने थे. एक निशाना, ईरान के तत...

कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगे के आरोपी की कई लोगों के साथ फोटो डाली, लोगों ने घेरकर लपेट दिया

Image
कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगे के आरोपी की कई लोगों के साथ फोटो डाली, लोगों ने घेरकर लपेट दिया भाजपा नेता कपिल मिश्रा. 23 फ़रवरी 2020 को मौजपुर चौक पर भाषण दिया. उसके बाद दिल्ली में दंगे हुए. अब दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है. CAA का विरोध करने वालों को गिरफ़्तार. कपिल पर फिलहाल ,कोई कार्यवाही नहीं। लेकिन इसी बीच कपिल मिश्रा ने एक झाम फ़ान लिया है, जो उनके ही गले आ पड़ा. दरअसल दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी और यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के कार्यकर्ता ख़ालिद सैफ़ी को दिल्ली दंगों में बतौर आरोपी गिरफ़्तार किया. कपिल मिश्रा ने मौक़ा देखा.   ख़ालिद सैफ़ी के साथ कई सारे पत्रकारों, नेताओं और एक्टिविस्टों की फ़ोटो खोज-खोजकर एक कोलाज बनाया. और ट्वीट कर दिया. मज़मून ये कि देखिए, जो लोग कपिल मिश्रा की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे, वो ख़ुद ख़ालिद सैफ़ी के साथ फ़ोटो खिंचा रहे हैं.। बस इसी ट्वीट के नीचे खेल हो गया. ख़ुद कपिल मिश्रा की फ़ोटो ख़ालिद सैफ़ी के साथ निकल आयी. कपिल मिश्रा जवाब देने की स्थिति में नहीं .   ध्यान से देखें तो पता चलता ...

रेसिज्म पर इरफान पठान ने भारतीय समाज का सच उधेड़कर रख दिया?

Image
रेसिज्म पर इरफान पठान ने भारतीय समाज का सच उधेड़कर रख दिया। इरफान पठान. इंडियन टीम के लिए खेल चुके हैं ऑलराउंडर. पठान ने अब रेसिज्म से जुड़ी मुहिम पर एक जरूरी बात कही है. डैरेन सैमी द्वारा सनराइजर्स हैदराबाद के टीममेट्स पर लगाए गए रेसिज्म के आरोपों के बाद पठान ने यह बयान दिया. पठान ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि रेसिज्म सिर्फ चमड़ी के रंग तक सीमित नहीं है. ‘रेसिज्म चमड़ी के रंग तक ही सीमित नहीं है. दूसरे मज़हब के लोगों को किसी सोसाइटी में घर न खरीदने देना भी रेसिज्म है.’ बाद में इरफान ने इस मसले पर PTI से बात भी की. उन्होंने कहा, इरफान पठान ने यह ट्वीट भले ही अब किया हो, लेकिन ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहे हैं. आम लोगों के साथ सेलिब्रिटीज ने भी कई बार कहा है कि धर्म के चलते उन्हें घर नहीं मिला या मिलने में दिक्कत हुई. अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई लोगों ने रेसिज्म पर बात की है. इसमें क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.  वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने आरोप लगाया था कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते वक्त उनके साथ नस्लभेदी व्यवहार हुआ था. स...

लॉकडाउन में ढील भारत के लिए कैसा हो सकता है, माहोल।इस रिपोर्ट ने सबको चौका दिया है!

Image
लॉकडाउन में ढील भारत के लिए कैसा हो सकता है, इस रिपोर्ट ने बत्ती जला दी है! कैसी है स्थिति? भारत में अनलॉक 1 चल रहा है. पहले फेज में मंदिर और मॉल भी खुल चुके हैं. लेकिन रिसर्च फर्म ‘नोमुरा’ की एक रिपोर्ट भारत के लिए मौजूदा स्थिति को चिंता का कारण बता रही है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत फिलहाल दुनिया के 15 हाई रिस्क वाले देशों में है, जहां लॉकडाउन में ढील के बाद कोरोना के मामले अपने उच्चतम स्तर पर आ सकते हैं. दुनिया के 45 बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों पर रिसर्च के बाद यह रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट  क्या कह रही है? रिपोर्ट के अनुसार, भारत डेंजर जोन में है और यहां सेकंड वेव आने की आशंका ज्यादा है. सेकंड वेव कोरोना वायरस के फैलने के दूसरे दौर को कहते हैं, जब मामलों में फिर से तेज वृद्धि होने लगती है. इसके अनुसार- रिपोर्ट में मिला-जुला परिणाम सामने आया है. 17 देशों में किसी भी तरह के सेकंड वेव का अनुमान नहीं है. 13 देशों में कुछ हद तक सेकंड वेव की आशंका है, जबकि 15 देशों को हमने डेंजर जोन में रखा है. इन देशों में सेकंड वेव की आशंका सबसे ज्यादा है. इस रिपोर्ट के अनुसार, लॉ...

कौन है कोरोना की कॉलर ट्यून वाली लड़की, जिनकी आवाज़ करोड़ों लोग सुन रहे हैं?

Image
कोरोना वाला मामला भारत में आए हो चुके हैं लगभग तीन महीने. और तीन महीनों में भारतीय लोगों के मोबाइल फ़ोन में एक और महत्त्वपूर्ण चीज़ ने जगह ले ली है. वो कोरोना वाली कॉलर ट्यून है. कोरोना से बचाव की हिदायत देते इस कॉलर ट्यून में जो आवाज़ है, तो जसलीन भल्ला की है.   जसलीन भल्ला दिल्ली की वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं. आजतक के साथ बातचीत में बताती हैं कि साल 2010 से वॉयस ओवर की दुनिया में काम कर रही हैं. पहले भी सरकारी और ग़ैरसरकारी प्रोजेक्ट के लिए काम किया है. आंगनवाड़ी के लिए, रेलवे के लिए, एयरलाइंस के लिए. लेकिन कोरोना की कॉलर ट्यून के बारे में बताती हैं, अब कोरोना की कॉलर ट्यून तो बन गयी. लोगों के फ़ोन पर बजने लगी. फ़ोन पर बजने के बाद प्रतिक्रियाएं आनी थीं. तो क्या प्रतिक्रियाएं आयीं? जसलीन बताती हैं, “हमने लगभग डेढ़ महीने काम किया. बहुत सारे ऑडियो रिकॉर्ड किये. हमने कोरोना वारियर्स के लिए भी काम किया. उस ऑडियो में हमने ये मैसेज देने की कोशिश की कि सामाजिक दूरी बनाएं, भावनात्मक दूरी नहीं. कोरोना वारियर्स का ख़याल रखें. उनके काम को इज्जत दें. क्योंकि वो आपके लिए वो जंग लड़...

राम मंदिर, ट्रिपल तलाक... शाह ने रैली में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Image
राम मंदिर, ट्रिपल तलाक... शाह ने रैली में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां 09 June 2020 कोरोना काल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों वर्चुअल रैली के जरिये अलग-अलग राज्यों में जन संवाद कर रहे हैं. बिहार और ओडिशा के बाद मंगलवार को शाह ने पश्चिम बंगाल में जन संवाद रैली को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दी. अमित शाह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि का विवाद वर्षों से चल रहा था.  करोड़ों लोग राह देखते थे कि कब राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनेगा. मोदी सरकार को आपने दोबारा बहुमत दिया, सटीक तरीके से अपना पक्ष रखा गया और सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया. देखें अमित शाह ने और क्या-क्या कहा? The former Bharatiya Janata Party leader Amit Shah on Tuesday slammed the Mamata Banerjee government over political killings and non-implementation of Ayushman Bharat scheme in West Bengal. Addressing a virtual rally Amit Shah spoke about the measures taken by the Modi government for the welfare of the poor. From Ram Mandir v...

डिजिटल रैली में बोले गृहमंत्री अमित शाह- पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य, जहां फल-फूल रहा राजनीतिक हिंसा का कारोबार

Image
डिजिटल रैली में बोले गृहमंत्री अमित शाह-  पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य, जहां फल-फूल रहा राजनीतिक हिंसा का कारोबार  09-06-2020 पश्चिम बंगाल के लिए डिजिटल रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, "पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां राजनीतिक हिंसा का कारोबार फल-फूल रहा है। कोलकाता:  पश्चिम बंगाल के लिए  डिजिटल रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  ने कहा, "पश्चिम बंगाल देश का एकमात्र राज्य है, जहां राजनीतिक हिंसा का कारोबार फल-फूल रहा है." अमित शाह ने कहा, "हमने लोकसभा में भले ही 303 सीट जीती हों, लेकिन मेरे लिए सबसे अहम वे 18 सीटें हैं, जो हमने पश्चिम बंगाल से जीतीं..." उन्होंने कहा, "जिस दिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी, उस दिन कुछ ही क्षणों में 'आयुष्मान भारत' योजना को लागू करेगी." गृहमंत्री अमित शाह   ने आगे कहा, ''मैं बंगाल की जनता को ये कहना चाहता हूं कि भले ही भाजपा को 303 सीटें देशभर से मिली है. लेकिन मेरे जैसे कार्यकर्ता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है बंगाल की 18 सीटों पर मिली विज...

ग्रहण के बाद चंद्रमा ने बदली राशि, इन 4 लकी राशियों की खुलेगी किस्मत!

Image
ग्रहण के बाद चंद्रमा ने बदली राशि, इन 4 लकी राशियों की खुलेगी किस्मत! चंद्र ग्रहण समाप्त होते ही देर रात चंद्रमा का राशि परिवर्तन हो गया है. चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा वृश्चिक राशि में थे, लेकिन ग्रहण काल के बाद रात तकरीबन सवा तीन बजे चंद्रमा ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है. चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद ये राशि परिवर्तन चार राशियों मेष, वृषभ, सिंह और मीन के लिए फलदायी साबित हो सकता है. मेष-  धन के मामले में कई आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं. घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी. शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वृषभ-  किसी पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है. इस अवधि में निवेश करने वाले भी बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. मुसीबत के वक्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी. मिथुन-  ग्रह नक्षत्रों की चाल आपके लिए अच्छी नहीं है. आपको धन बहुत सुरक्षित रखना चाहिए. किसी तरह की दूर्घटना होने की भी संभावना है, इसलिए संभलकर रहें. अपने जीवनसाथी की वजह से आ...

09 जून राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए भारी है मंगलवार का दिन, रहना होगा सावधान

09 जून राशिफल: इन पांच राशि वालों के लिए भारी है मंगलवार का दिन, रहना होगा सावधान दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। सच्ची घटनाएं राशिफल वालों की बदलेगी किस्मत? पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 09 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं बड़ी उम्र के मर्द, जान लीजिए 7 बड़े कारण?

Image
जब बात लाइफटाइम साथ रहने की आती है तो कुछ लड़कियां खुद से बड़ी उम्र का पार्टनर चुनती है। क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों? लड़कियां बड़ी उम्र के मर्दों की समझदारी और व्यक्तित्व से कई बार इतनी इम्प्रेस हो जाती हैं कि उन्हीं के साथ जिंदगी बिताने का सपना देखने लगती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ और कारण भी बताते हैं जिनकी वजह से लड़कियां बड़ी उम्र के लड़कों को डेट करना पसंद करती हैं। होते है अनुभवी बड़ी उम्र के व्यक्ति को जीवन के लगभग सभी अनुभव होते हैं क्योंकि उम्र के साथ वो उन सभी परिस्थितियों से गुजर चुके होते हैं जो जीवन में बाधाएं डालने का काम करती हैं। इस कारण वो बाकी लोगों से ज्यादा समझदार और परिस्थितियों से संभालने में सक्षम भी हो जाते है, इसलिए वजह से लड़कियां उनके साथ रहना पसंद करती हैं। रिलेशनशिप में मैच्योर उम्र के साथ लोग मैच्योर भी हो जाते है और समझदारी की बातें भी करने लगते हैं। इतना ही नहीं रिश्तों को काफी काफी गंभीरता से लेते हैं इसलिए उनके साथ रिलेशनशिप को लंबे समय तक निभाना आसान हो जाता है। ये न केवल मैच्योर बाते करते है बल्कि सोच को भी उसी तरह बना लेते है। अपने भविष्य और स...

लोकडाउन में एम्स के डॉक्टर ने राहुल गांधी की बात को सही ठहराया

Image
एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस के पीक पर डराने वाली बात कही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि सरकार लॉकडाउन को बेहतर प्लानिंग के साथ लागू नहीं कर पाई, इसलिए ये फेल रहा. अब कुछ-कुछ इसी तरह की बात एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कही है. लेकिन एक ट्विस्ट के साथ.। डॉ. गुलेरिया ने इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन से कई मायनों में फायदा रहा. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इससे केसेज़ एकदम से कम हो गए हों. डॉ. गुलेरिया ने इसके लिए सरकार को नहीं, लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि लॉकडाउन का जितना गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए था, उतना लोगों ने नहीं किया. पीक आज चुकाया आना बाकी। इस पर डॉ गुलेरिया ने कहा- “कोरोना वायरस पीक अभी आना बाकी है. मैं मानता हूं कि देश में केस लगातार बढ़ रहे हैं. लेकिन हमारी आबादी को देखते हुए ये तो लाज़िमी था. हम इस मामले में भारत की तुलना यूरोपीय देशों से नहीं कर सकते. यूरोप में दो-तीन देशों को मिलाकर जितनी आबादी है, उतनी अकेले भारत की. फिर भी हमारा मृत्यु दर यूरोप से कम है...

लद्दाख में तनाव: भारत-चीन सेना के कमांडरों की मीटिंग में क्या हुआ, विदेश मंत्रालय ने बताया

Image
लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव है. इसे दूर करने के लिए 6 जून को दोनों देशों की सेनाओं के कमांडरों की मीटिंग हुई. विदेश मंत्रालय ने 7 जून को बातचीत के बारे में जानकारी दी. कहा कि भारत और चीन के बीच शांति और समझदारी से बातचीत हुई. दोनों देश शांति से सीमा विवाद सुलझाना चाहते हैं. दोनों देशों के बीच पहले जो समझौते हुए हैं, उन्हीं के हिसाब से आगे बढ़ा जाएगा. विदेश मंत्रालय ने कहा कि आपसी रिश्ते के लिए भारत-चीन सीमा के इलाके में शांति जरूरी है. इसके लिए दोनों देश आगे भी मिलकर काम करेंगे. दोनों पक्षों ने माना कि इस साल दोनों देशों के बीच कूटनीतिक रिश्तों की शुरुआत के 70 साल हो रहे हैं. वर्तमान विवाद का जल्द समाधान होने से रिश्ते मजबूत होंगे. इसी क्रम में, दोनों देश सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर बातचीत जारी रखेंगे जिससे हालात ठीक हो सकें और सीमाई इलाके में शांति बनी रहे. 6 जून को क्या हुआ था? 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह के नेतृत्व में भारतीय दल मोल्डो गया था. मोल्डो लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के दूसरी तरफ चीनी सीमा में है. चीन की तरफ से साउथ शिनजियांग मिलिट्री कमां...

दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर एफआईआर क्यों करा दी?

Image
दिल्ली सरकार ने सर गंगाराम अस्पताल पर एफआईआर दर्ज कराई है. 6 जून को अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेट के खिलाफ एफआईआर की गई है. अस्पताल पर महामारी रोग अधिनियम के नियमों को तोड़ने का आरोप है. स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सचिव अमित कुमार पमसी की शिकायत के आधार पर एफआईआर कराई गई है. शिकायत के अनुसार, अस्पताल पर आरोप है कि वह कोरोना सैंपल के लिए RT PCR ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा. ऐसा करना अनिवार्य है. दरअसल पूरा मामला क्या है? दरअसल, दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों छह लैबों को टेस्टिंग के नियम न मानने पर कारण बताओ नोटिस दिया था. इसमें सर गंगाराम अस्पताल की लैब भी शामिल था. साथ ही इस अस्पताल को कोविड अस्पताल में भी बदला गया है. इसके तहत उसे 80 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने हैं. गंगाराम अस्पताल में कुल 675 बेड हैं. बता दें कि सर गंगाराम अस्पताल प्राइवेट है. इसके बाद 3 जून को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को एक और आदेश भेजा. कहा कि अस्पताल RT PCR ऐप का इस्तेमाल नहीं कर रहा है. इसलिए वह तुरंत प्रभाव से कोरोना टेस्ट के लिए RT PCR टेस्ट रोक दे. साथ ही उससे दो दिन ...

केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में गर्भवती गाय ने विस्फोट खाया तो उसका जबड़ा टूट गया।

Image
केरल के बाद अब हिमाचल प्रदेश में गर्भवती गाय ने विस्फोटक खाया, तो उसका जबड़ा टूट गया पिछले दिनों एक बहुत ही चर्चित ख़बर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें एक गर्भवती हथनी नए बारूद से भरा फल खाया था जिसमें विस्फोट से उसकी मौत हो गई और वह मामला बहुत ही चर्चा में रहा लेकिन ऐसा ही कुछ मामला अब हिमाचल प्रदेश में भी सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि एक गर्भवती गाय नहीं एक विस्फोट से भरा फल खाया जिसमें विस्फोट होने के बाद उसका जबड़ा टूट गया और गाय का मुंह पूरा खून से लग गया यह तस्वीर जो हम आपको दिखा रहे हैं। यह हिमाचल प्रदेश में जो हादसा हुआ वहां की है अब यह सोची-समझी साजिश है या फिर कोई अचानक हादसा है इसका राज अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ या फिर इसके पीछे किसका हाथ है।

अमित शाह का शर्मनाक बयान, मजदूरों का उड़ाया मजाक

Image
आज हम जो मुद्दा लेकर आए हैं वह अपने देश के गृहमंत्री अमित शाह से जुड़ा हुआ है। अमित शाह के बयान कितने सही है कितने गलत हैं इसका फैसला आप कीजिएगा लेकिन बयान ऐसा है जिस पर चर्चा हुई बहुत ही जरूरी है।  देशभर के अंदर कोरोना वायरस के कारण लोक डाउन किया गया पहला लोकडाउन  25 मार्च से शुरू किया गया।  फिर दूसरा क्या गया फिर तीसरा क्या गया।  फिर चौथा किया गया और अब पांचवा लोकडाउन जिसे अनलॉक नंबर वन का नाम दिया गया है। ऐसे में मजदूरों की हालत कितनी गंभीर है उसकी न जाने कितनी स्टोरीज अपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। कोई पैदल चलते चलते मर गया तो कोई सड़क पर हादसे का शिकार होते हुए मर गया कोई मां अपने बच्चों को खाना नहीं दे पाई जिसकी वजह से उसने सुसाइड कर ली तो कोई मां स्टेशन पर मर गई और बच्चा उसको सोता हुआ समझकर के झिंझोड़ता रहा।  इतनी सारी स्टोरी जाने के बावजूद क्या आप सारा इल्जाम मजदूरों के सर रख सकते हैं, और आखिर ऐसा क्यों हुआ कि मजदूर सड़क पर उतर आए और उनको रिमोट करना पड़ा और उनको पैदल निकलना पड़ा। इसको लेकर के देश के गृहमंत्री अमित शाह का कहना यह है कि मजदूरो...

योगी राज में जमात की मदद करना प्रोफेसर को पड़ा भारी?

Image
आज का हमारा मुद्दा इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद से जुड़ा हुआ है। दरअसल मोहम्मद शाहिद वही प्रोफेसर हैं । जिसको मीडिया ने कोरोना प्रोफेसर का नाम दे दिया था।  कोरोना वायरस करके कोरोना प्रोफेसर तक की कहानी आप सबको मालूम है। किस तरह से मीडिया ने एक प्रोपेगेंडा चलाया था।  जिससे जमाती हो को बदनाम करने की पूरी साजिश रची गई थी।   उसी का एक शिकार हुए राजनीतिक विभाग के यानी पॉलिटिकल साइंस के एक प्रोफेसर मोहम्मद शब्बीर दरअसल मामला पूरा था, कि 15 मई को इन्हें जमानत मिली लेकिन 20 हजार के दो मुचलके भरने के बाद जमानत मिली उसके बावजूद भी उनको छोड़ा नहीं गया,क्यों नहीं छोड़ा गया आज हम इसी पर चर्चा करेंगेदरअसल पूरा मामला है कि 21  मार्च को जमाती हो का एक दल बिहार जा रहा था। लेकिन बीच में लॉक डाउन हो गया जिसके कारण यह लोग प्रयागराज यानी पुराना इलाहाबाद में उतर गए।  इनमें से 7 लोग विदेशी जमाती थे। लेकिन टोटल आदमी इस जमात में 32 थे। इसके बाद जमात को प्रयागराज उतरना पड़ा जिसके बाद मोहम्मद शाहिद ने इनकी मदद की इसके बाद उनको वहां की मस्जिद में र...

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी हुआ गिरफ्तार

Image
दरअसल दिल्ली में कोरोना वायरस  बढ़ते जा रहे हैं जैसे जैसे कोरोना वायरस बढ़ रहे हैं वैसे वैसे दिल्ली में राजनीतिक पारा भी बढ़ता जा रहा है गलती किसी की भी हो लेकिन विपक्ष का हमेशा यही काम होता है कि वह सत्ताधारी सरकार पर उसके जितनी भी गलतियां होती हैं उन सब को मार देती हैचाहे वजह कोई भी हो अब कोरोना के केस अगर दिल्ली में बढ़ रहे हैं तो इसमें दिल्ली सरकार की क्या गलती है इसको लेकर के लेकिन बीजेपी अपनी राजनीति सेकने में लगी हुई है दरअसल दिल्ली 19844 केस कोरोना केेे हो चुके हैं जिसमे से 473 लोगों की जान जाा चुकी हैं इसी को लेकर के बीजेपी अब अपनी राजनीतिक रोटियांं सेकने मैंं लगी बीजेपी अपनी राजनीतिक रोटियांं सेकने मैंं लगी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्षष मनोज तिवारी यानी रिंकिया के पापा राजघाट पर प्रदर्शशन करने जहांंं उन्हें पुलिस ने गिरफ्तातार कर लिया और पुलिस ने राजघाट के थाना मेंं रखा हुआ है