कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगे के आरोपी की कई लोगों के साथ फोटो डाली, लोगों ने घेरकर लपेट दिया
कपिल मिश्रा ने दिल्ली दंगे के आरोपी की कई लोगों के साथ फोटो डाली, लोगों ने घेरकर लपेट दिया
भाजपा नेता कपिल मिश्रा. 23 फ़रवरी 2020 को मौजपुर चौक पर भाषण दिया. उसके बाद दिल्ली में दंगे हुए. अब दिल्ली पुलिस कार्रवाई कर रही है. CAA का विरोध करने वालों को गिरफ़्तार. कपिल पर फिलहाल ,कोई कार्यवाही नहीं।
लेकिन इसी बीच कपिल मिश्रा ने एक झाम फ़ान लिया है, जो उनके ही गले आ पड़ा. दरअसल दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी और यूनाइटेड अगेंस्ट हेट के कार्यकर्ता ख़ालिद सैफ़ी को दिल्ली दंगों में बतौर आरोपी गिरफ़्तार किया. कपिल मिश्रा ने मौक़ा देखा.
ख़ालिद सैफ़ी के साथ कई सारे पत्रकारों, नेताओं और एक्टिविस्टों की फ़ोटो खोज-खोजकर एक कोलाज बनाया. और ट्वीट कर दिया. मज़मून ये कि देखिए, जो लोग कपिल मिश्रा की गिरफ़्तारी की मांग कर रहे थे, वो ख़ुद ख़ालिद सैफ़ी के साथ फ़ोटो खिंचा रहे हैं.।
बस इसी ट्वीट के नीचे खेल हो गया. ख़ुद कपिल मिश्रा की फ़ोटो ख़ालिद सैफ़ी के साथ निकल आयी. कपिल मिश्रा जवाब देने की स्थिति में नहीं
ध्यान से देखें तो पता चलता है कि इन तस्वीरों में ताहिर हुसैन भी हैं. एकाध फ़ोटो और हैं. इसी ट्वीट के रिप्लाई में.
ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी के सदस्य थे. और ग़दर काट रहे थे विधानसभा में. धीरे-धीरे भाजपा के क़रीब आए. और भाजपा के हो गए.
Comments
Post a Comment