अमित शाह का शर्मनाक बयान, मजदूरों का उड़ाया मजाक

आज हम जो मुद्दा लेकर आए हैं वह अपने देश के गृहमंत्री अमित शाह से जुड़ा हुआ है। अमित शाह के बयान कितने सही है कितने गलत हैं इसका फैसला आप कीजिएगा लेकिन बयान ऐसा है जिस पर चर्चा हुई बहुत ही जरूरी है।


 देशभर के अंदर कोरोना वायरस के कारण लोक डाउन किया गया पहला लोकडाउन  25 मार्च से शुरू किया गया।  फिर दूसरा क्या गया फिर तीसरा क्या गया।  फिर चौथा किया गया और अब पांचवा लोकडाउन जिसे अनलॉक नंबर वन का नाम दिया गया है। ऐसे में मजदूरों की हालत कितनी गंभीर है उसकी न जाने कितनी स्टोरीज अपने सोशल मीडिया पर देखे होंगे। कोई पैदल चलते चलते मर गया तो कोई सड़क पर हादसे का शिकार होते हुए मर गया कोई मां अपने बच्चों को खाना नहीं दे पाई जिसकी वजह से उसने सुसाइड कर ली तो कोई मां स्टेशन पर मर गई और बच्चा उसको सोता हुआ समझकर के झिंझोड़ता रहा।

 इतनी सारी स्टोरी जाने के बावजूद क्या आप सारा इल्जाम मजदूरों के सर रख सकते हैं, और आखिर ऐसा क्यों हुआ कि मजदूर सड़क पर उतर आए और उनको रिमोट करना पड़ा और उनको पैदल निकलना पड़ा। इसको लेकर के देश के गृहमंत्री अमित शाह का कहना यह है कि मजदूरों ने अपना संयम खो दिया । उनका कहना है कि चार-पांच दिन की व्यवस्था हुई थी। उसके बाद सब कुछ ठीक हो गया। अब सवाल यह बनता है कि इस बात को कितना सच माना जा सकता है क्योंकि 25 मार्च से लेकर के अभी तक  कितनी सुविधाएं मिली हैं मजदूरों को यह हमारे और आप सबके बीच में है। 

ना उनको प्रॉपर बस मिल पाई ना उनको कोरेंटिन सेंटर में खाना मिल पाया और ना ही उनको जो शरारत थी जो कैंप बनाए गए थे जो प्रवासी मजदूरों के लिए बनाए गए थे उनमें किसी तरह की कोई सुविधाएं दी गई। यहां तक के 20 - 25 लोगों के लिए एक साबुन का इस्तेमाल किया जाता था एक बाल्टी होती थी नहाने के लिए 24 घंटे के अंदर एक समय का खाना मिलता था यहां तक की श्रमिक ट्रेन चलाई गई उनमें से 40 ट्रेन अपना रास्ता भटक गई। जिस ट्रेन को 1 दिन के अंदर अपनी मंजिल पर पहुंचना था वह ट्रेन 4 दिन में और 5 दिन में पहुंचने थी। ट्रेन के अंदर 24 घंटे में दो बार खाना कम से कम मिलना चाहिए था। वह एक बार मिला। लेकिन अमित शाह यह कहते हैं कि मजदूरों ने अपना संयम खो दिया सरकार तो अपना काम कर रही थी। उनके इस बयान को कितना सही ठहराया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं बड़ी उम्र के मर्द, जान लीजिए 7 बड़े कारण?

ग्रहण के बाद चंद्रमा ने बदली राशि, इन 4 लकी राशियों की खुलेगी किस्मत!