रेसिज्म पर इरफान पठान ने भारतीय समाज का सच उधेड़कर रख दिया?
रेसिज्म पर इरफान पठान ने भारतीय समाज का सच उधेड़कर रख दिया।
इरफान पठान. इंडियन टीम के लिए खेल चुके हैं ऑलराउंडर. पठान ने अब रेसिज्म से जुड़ी मुहिम पर एक जरूरी बात कही है. डैरेन सैमी द्वारा सनराइजर्स हैदराबाद के टीममेट्स पर लगाए गए रेसिज्म के आरोपों के बाद पठान ने यह बयान दिया. पठान ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि रेसिज्म सिर्फ चमड़ी के रंग तक सीमित नहीं है.
‘रेसिज्म चमड़ी के रंग तक ही सीमित नहीं है. दूसरे मज़हब के लोगों को किसी सोसाइटी में घर न खरीदने देना भी रेसिज्म है.’
बाद में इरफान ने इस मसले पर PTI से बात भी की. उन्होंने कहा,
इरफान पठान ने यह ट्वीट भले ही अब किया हो, लेकिन ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहे हैं. आम लोगों के साथ सेलिब्रिटीज ने भी कई बार कहा है कि धर्म के चलते उन्हें घर नहीं मिला या मिलने में दिक्कत हुई.
अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद कई लोगों ने रेसिज्म पर बात की है. इसमें क्रिकेटर्स भी शामिल हैं.
वेस्टइंडीज़ के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी ने आरोप लगाया था कि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते वक्त उनके साथ नस्लभेदी व्यवहार हुआ था. सैमी के इस बयान के बाद 2014 में सनराइजर्स से खेले इरफान ने कहा था कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता.
Comments
Post a Comment