लोकडाउन में एम्स के डॉक्टर ने राहुल गांधी की बात को सही ठहराया
एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस के पीक पर डराने वाली बात कही है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई बार कह चुके हैं कि सरकार लॉकडाउन को बेहतर प्लानिंग के साथ लागू नहीं कर पाई, इसलिए ये फेल रहा. अब कुछ-कुछ इसी तरह की बात एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कही है. लेकिन एक ट्विस्ट के साथ.।
डॉ. गुलेरिया ने इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए कहा कि लॉकडाउन से कई मायनों में फायदा रहा. लेकिन ऐसा भी नहीं है कि इससे केसेज़ एकदम से कम हो गए हों. डॉ. गुलेरिया ने इसके लिए सरकार को नहीं, लोगों को ज़िम्मेदार ठहराया और कहा कि लॉकडाउन का जितना गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए था, उतना लोगों ने नहीं किया.
पीक आज चुकाया आना बाकी।
इस पर डॉ गुलेरिया ने कहा-
“कोरोना वायरस पीक अभी आना बाकी है. मैं मानता हूं कि देश में केस लगातार बढ़ रहे हैं. लेकिन हमारी आबादी को देखते हुए ये तो लाज़िमी था. हम इस मामले में भारत की तुलना यूरोपीय देशों से नहीं कर सकते. यूरोप में दो-तीन देशों को मिलाकर जितनी आबादी है, उतनी अकेले भारत की. फिर भी हमारा मृत्यु दर यूरोप से कम है.”
Comments
Post a Comment