कौन है कोरोना की कॉलर ट्यून वाली लड़की, जिनकी आवाज़ करोड़ों लोग सुन रहे हैं?

कोरोना वाला मामला भारत में आए हो चुके हैं लगभग तीन महीने. और तीन महीनों में भारतीय लोगों के मोबाइल फ़ोन में एक और महत्त्वपूर्ण चीज़ ने जगह ले ली है. वो कोरोना वाली कॉलर ट्यून है. कोरोना से बचाव की हिदायत देते इस कॉलर ट्यून में जो आवाज़ है, तो जसलीन भल्ला की है.  


जसलीन भल्ला दिल्ली की वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं. आजतक के साथ बातचीत में बताती हैं कि साल 2010 से वॉयस ओवर की दुनिया में काम कर रही हैं. पहले भी सरकारी और ग़ैरसरकारी प्रोजेक्ट के लिए काम किया है. आंगनवाड़ी के लिए, रेलवे के लिए, एयरलाइंस के लिए. लेकिन कोरोना की कॉलर ट्यून के बारे में बताती हैं,

अब कोरोना की कॉलर ट्यून तो बन गयी. लोगों के फ़ोन पर बजने लगी. फ़ोन पर बजने के बाद प्रतिक्रियाएं आनी थीं. तो क्या प्रतिक्रियाएं आयीं? जसलीन बताती हैं,

“हमने लगभग डेढ़ महीने काम किया. बहुत सारे ऑडियो रिकॉर्ड किये. हमने कोरोना वारियर्स के लिए भी काम किया. उस ऑडियो में हमने ये मैसेज देने की कोशिश की कि सामाजिक दूरी बनाएं, भावनात्मक दूरी नहीं. कोरोना वारियर्स का ख़याल रखें. उनके काम को इज्जत दें. क्योंकि वो आपके लिए वो जंग लड़ रहे हैं. वो ऑडियो भी फ़ोन पर खूब चला. हम इसके माध्यम से एक दूसरे से जुड़ पाते हैं. क्योंकि हम सबकी समस्या एक ही है.”

Comments

Popular posts from this blog

लड़कियों को क्यों पसंद आते हैं बड़ी उम्र के मर्द, जान लीजिए 7 बड़े कारण?

ग्रहण के बाद चंद्रमा ने बदली राशि, इन 4 लकी राशियों की खुलेगी किस्मत!